डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट 14 लोगो को पुलिस ने किया पांबद।

दैनिक कांति 24 न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट आज़मगढ़

आज़मगढ़ थाना फूलपुर क्षेत्र के ग्राम मुंडियार हरिजन बस्ती में 11 जून 2025 को एक बारात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मामला यहीं शांत नहीं हुआ, बल्कि दोनों पक्षों ने फूलपुर कस्बे के रेलवे क्रॉसिंग पर फिर से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया।
घटना की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और और भी ज्यादा उग्र होकर फौजदारी पर आमादा हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने समय 10:30 बजे दोनों पक्षों के कुल 14 लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची इस प्रकार है:
प्रथम पक्ष से:

  1. सिन्टू भारती (33), ग्राम चमराडीह 2. नीरज (20), ग्राम सुईठापुर, थाना खुटहन, जौनपुर 3. रोशन (18), ग्राम चमराडीह
    द्वितीय पक्ष से:
  2. चंद्रशेखर (25), चकबका फरजन अली
  3. राजू यादव (25), चकबका फरजन अली
  4. अमर कुमार (24), चकबका फरजन अली
  5. अवनीश कुमार (25), चकरोवा
  6. अंगद कुमार (25), बढनपुर
  7. रंजीश (38), चकरोवा
  8. तीरथ लाल (45), चकबका फरजन अली 8. पंजक (27), मगराया फरीहा
  9. अरमान (25), पुत्र शाह आलम शबाना रोड, फूलपुर
  10. हामिद (18), खालिद शबाना रोड, फूलपुर 11. जमीर (20), पुत्र ग्यासुद्दीन शबाना रोड, फूलपुर
    वाहन सीज (धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत): स्कॉर्पियो (UP 41 J 7777) सफेद रंग
    स्प्लेंडर सुपर (UP 50 CQ 4195)
    पैशन प्रो (UP 50 AH 0517)
    हीरो स्प्लेंडर (बिना नंबर, चेचिस नंबर: MBLHAW21138HC03450)
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
    उप निरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी , कांस्टेबल वीरेंद्र यादव
    कांस्टेबल सुनील यादव (थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *