दैनिक कांति 24 न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट आज़मगढ़
आज़मगढ़ के थाना फूलपुर पुलिस द्वारा 11 जनवरी 2025 को विद्यालय से चोरी की गई सीलिंग फैन की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस टीम ने 07 जून 2025 को जोखुगंज तिराहा के पास से तीन अभियुक्तों को धर दबोचा। इनसे कुल ₹8400 नगद, एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- शादाब पुत्र मसरुर – ग्राम धन्नीपुर बहाव, फूलपुर (लगातार आपराधिक इतिहास)
- विजय पाण्डेय पुत्र जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय – ग्राम गहनी जगदीशपुर, निजामाबाद
- अम्बेडकर पुत्र महेन्द्र प्रसाद – ग्राम धन्नीपुर बहाव, फूलपुर
पंजीकृत मुकदमा:
मु0अ0सं0 286/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना फूलपुर, आजमगढ़
पूर्व दर्ज चोरी का मुकदमा:
मु0अ0सं0 35/2025, धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस, थाना फूलपुर
गिरफ्तारी टीम:
- उ0नि0 ओमप्रकाश यादव
- हे0का0 अवधेश यादव
- का0 आलोक सिंह
- का0 शिवपाल सिंह
- का0 ददन गोड़