छठ पर्व में घाटों पर श्रद्धा का सैलाब, डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य

दैनिक कांति 24 न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट आज़मगढ़

आज़मगढ़ के फूलपुर में आस्था के महापर्व छठ की धूम रही। व्रती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ छठ पूजा की और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। मंगलवार दोपहर से ही श्रद्धालु परिवारों ने नगर के घाटों की ओर रुख किया। अपने-अपने टोकरों में पूजा सामग्री सजाकर, गन्ने का मंडप बनाकर महिलाओं ने सूर्यदेव की उपासना की।

नगर के मुख्य बाजारों में सुबह से खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। पुलिस और नगर प्रशासन ने साफ-सफाई और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया। नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष बर्नवाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने घाटों तक जाने वाले मार्गों की सफाई की और चूने का छिड़काव किया। थाना प्रभारी शशिचन्द चौधरी और महिला सब-इंस्पेक्टर प्रियंका तिवारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

सांझ ढलते ही व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उनके परिजन टोकरों को लेकर घाटों से निकलते दिखे। अर्घ्य के बाद श्रद्धालु महिलाएं गीत गाते हुए घरों की ओर प्रस्थान कर गईं। इस अवसर पर नगर के समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने भी श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया।

सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *