वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

दैनिक कांति 24 न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट आज़मगढ़ , फूलपुर(आज़मगढ़)। फूलपुर कस्बा में पत्रकारों की बैठक हुई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश सिंह लल्ला को श्रद्धांजलि दी गयी।

पत्रकार संघ की बैठक रवि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वेद प्रकाश सिंह एक सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए थे जिस के कारण कोमा में चले गए थे। जिनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बुधवार की रात वेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में उनका देहांत हो गया। स्व वेद प्रकाश सिंह अपनी पत्रकारिता से पत्रकारिता जगत में अपना नाम स्थापित किए थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूर्णनीय क्षति हुई हुई है। क्राइम रिपोर्टिंग में उन्होंने महारत हासिल की थी। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई। इस मौके पर मनोज गुप्ता, चंदन गुप्ता, अखिलेश विश्वकर्मा, डाक्टर अदील साहब रफीक फूलपुरी, वीरेंद्र यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *