लेखपाल की हत्या के प्रयास में वांछित 5 अभियुक्त गिरफ्तार

दैनिक कांति 24 न्यूज़

ब्यूरो रिपोर्ट आज़मगढ़
फूलपुर थाना दिवस से निकल कर क्षेत्र में जा रहे लेखपाल को दिनदहाड़े लबे सड़क दबंगों ने मार पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। लेखपाल की तहरीर पर पांच नामजद सहित 10 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
फूलपुर थाना क्षेत्र के सुदनीपुर निवासी विशाल सिंह चन्देल पुत्र नागेन्द्र प्रताप सिंह सा0 सुदनीपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ने लिखित तहरीर दिया कि मै समाधान दिवस से अपने हल्का आंधीपुर प्रार्थना पत्र का निस्तारण व सर्वे के लिये जा रहा था कि ताहिर हास्पिटल के सामने अभियुक्तों द्वारा वादी की गाडी को रोक कर आंधीपुर में सही से पैमाईश की बात करने को लेकर जान से मारने की नियत से लाठी डण्डा से मारना पीटना गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई, के संबंधं में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 121/2024 धारा 34/307/332/323/504/506  भादवि विरुद्ध बृजेश यादव पुत्र अमरदेव यादव, कौशलेश यादव पुत्र रामकृपाल यादव, आकाश यादव पुत्र दर्शन लाल यादव, विकास पुत्र विनय, अवधेश पुत्र अमरदेव सा0 बुढापुर बदल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ व 10 लोग अज्ञात के पंजीकृत है। विवेचना उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय के द्वारा की रही है। जिसके के सम्बन्ध में दिनाक 10.03.2024 को उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त 1.अवधेश यादव पुत्र अमरदेव यादव उम्र करीब 29 वर्ष 2.बृजेश यादव पुत्र अमरदेव यादव उम्र करीब 32 वर्ष 3.कौशलेष यादव पुत्र रामकृपाल यादव उम्र करीब 20 वर्ष 4.आकाश यादव पुत्र दर्शनलाल उम्र करीब 21 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बुढापुरबदल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ 5.विकास यादव पुत्र विजय कुमार उम्र करीब 26 वर्ष (मूल पता जमदहाँ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर) हालपता ग्राम बुढापुरबदल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ को माहुल रोड़ खुरासन रेलवे क्रासिंग से समय 11.50 बजे को हिरासत पुलिस में नियमानुसार लिया गया व गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
1-मु0अ0सं0 121/2024 धारा 34/307/332/323/504/506  भादवि थाना फूलपुर आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तों में

  1. अवधेश यादव पुत्र अमरदेव यादव उम्र करीब 29 वर्ष
    2.बृजेश यादव पुत्र अमरदेव यादव उम्र करीब 32 वर्ष
    3.कौशलेष यादव पुत्र रामकृपाल यादव उम्र करीब 20 वर्ष
    4.आकाश यादव पुत्र दर्शनलाल उम्र करीब 21 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बुढापुरबदल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ
    5.विकास यादव पुत्र विजय कुमार उम्र करीब 26 वर्ष (मूल पता जमदहाँ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर) हालपता ग्राम बुढापुरबदल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ
    गिरफ्तारी करने वाली टीम –
    उ0नि0 जयप्रकाश पाण्डेय, उ0नि0 श्री रमेश चन्द्र दूबे ,का0 शुभम मिश्रा, का0 शिवम वर्मा थाना फूलपुर आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *